Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

तंजावुर में किसानों ने मेकेदातु बांध परियोजना के खिलाफ किया प्रदर्शन

तमिलनाडु के तंजावुर में कई किसान संगठनों ने सरकारी कार्यालय पर धरना दिया और राज्य सरकार से मांग की कि वो कर्नाटक में कावेरी नदी के पार मेकेदातु में जलाशय बनाने से रोकने के लिए कदम उठाए।

किसानों ने केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की आलोचना की और मेकेदातु बांध परियोजना पर कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव पर चुप्पी साधने पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर हमला बोला। तंजावुर में किसान संघों ने मेकेदातु बांध के निर्माण को रोकने पर जोर देने के लिए विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया। जिसमें पूरे तमिलनाडु से हजारों किसान विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 

बता दें, एक फरवरी को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) की बैठक में कर्नाटक में कावेरी पर मेकेदातु में एक बांध बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। तंजावुर के किसान इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं और स्टालिन सरकार से इस प्रोजेक्ट को बंद करने की मांग कर रहे हैं।