Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पंजाब के मोगा में किसानों ने दो घंटे के लिए 'रेल रोको' प्रदर्शन किया

2021 में लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने सहित कई मांगों को लेकर किसानों ने गुरुवार को पंजाब के मोगा में दो घंटे का 'रेल रोको' विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 'रेल रोको' आंदोलन दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ।

किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने की वजह से पूरे पंजाब में दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। 2021 में लखीमपुर खीरी में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे। प्रदर्शन में महिलाओं से लेकर बच्चे भी तक शामिल हुए।