Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

कोडागु में जंगली हाथी के हमले से किसान ने बचाई शख्स की जान

कर्नाटक के कोडागु में एक किसान ने जंगली हाथी से एक शख्स की जान बचाई। किसान ने हवाई फायरिंग कर शख्स पर हमला करने वाले हाथी को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।

पोलीबेटा में एक स्कूल के पास हाथी के हमले में ड्राइवर चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगली हाथी ने कॉफी बागान से निकल रहे चंद्रा पर हमला किया।

चंद्रा ने लोहे के गेट के पीछे छिपकर हाथी से बचने की कोशिश कि लेकिन हाथी ने उसे तोड़कर हमला कर दिया।

चंद्रा की चीख सुनकर किसान श्याम सोमन्ना राइफल लेकर बाहर भागे। उन्होंने हाथी को डराने के लिए पत्थर फेंका लेकिन जब वो काम नहीं आया, तो सोमन्ना ने हवा में गोली चला दी। इसके बाद ही हाथी कॉफी बागान में पीछे हटा।

सोमन्ना चंद्रा को पोलीबेटा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। इलाके के लोगों का कहना है कि  जंगली हाथी का खतरा बढ़ता जा रहा है और सरकार को समस्या का साइंटिफिक समाधान खोजने की जरूरत है।