Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

महाराष्ट्र: किसान ने मंगाया बिना ड्राइवर के चलने वाला ट्रैक्टर, खेती करने में हो रही आसानी

महाराष्ट्र के अकोला जिले में राजू वारोकर नाम के किसान ने खेती के लिए विदेश से मशीन मंगाई है। सोयाबीन की फसल लगाने में होनी वाली परेशानी को देखते हुए राजू अब इसके लिए जर्मनी से मंगाए गए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

खास बात है कि ये ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के चलता है। बिना ड्राइवर के चलने वाला ये ट्रैक्टर जीपीएस तकनीक पर काम करता है। राजू वारोकर का कहना है खेती के लिए इस तरह की टेक्नॉलॉजी आज की जरूरत है। 

राजू वारोकर का कहना है कि वो इस विदेशी ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने वाले अपने जिले के अकेले किसान हैं।