Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

ननद-भाभी की लव स्टोरी से परिवार परेशान, पुलिस से मांगी मदद

आज के समय में लड़की का लड़की से और लड़के का लड़के से अफेयर होना आम बात हो गया है. समलैंगिक जोड़ों की शादी तक के भी कई मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला को अपनी ही ननद से प्यार हो गया. ननद भी उसे चाहने लगी. दोनों का अफेयर चला तो इसकी भनक घर वालों को लग गई. आलम ये है कि परिवार वाले दोनों को समझा रहे हैं. लेकिन दोनों ही मानने को तैयार नहीं हैं. कहती हैं कि हमारा जीना मरना अब साथ ही है. हमें कोई अलग नहीं कर सकता.