Breaking News

NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |   महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |  

अहमदाबाद में नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़, नोट छापने की मशीनें और कई उपकरण बरामद

Gujarat: गुजरात के अहमदाबाद में वटवा पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच जोन-8 की संयुक्त टीम ने भारतीय नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जांच के दौरान नकली नोट छापने की मशीनें, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मामले में एक नाबालिग समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

डीसीपी मयूर पटेल ने बताया, "अभी तक 6 आरोपी पकड़े गए हैं और सातवां आरोपी इमरान था। जो खुद आरोपी है। अभी तक जो उन्होंने 60 लाख रुपये के नकली नोट छापे थे, जैसा कि उनका कहना है। 60 लाख में से 30 लाख रुपये की नोट पहले छापने के बाद उन्होंने मिराज नाम के एक बनासकांठा के एक आदमी को दे दिए हैं और वो मिराज ने आगे कहीं डिस्ट्रीब्यूट की है, जिसकी जांच अभी चल रही है।"

आगे उन्होंने बताया, "ये पेपर इंक प्रिंटर या उसके सामग्री है और वो थ्रेड जो लगता है नोट बनाने के लिए, ये वो नोएडा के किसी जगह से इंपोर्ट कर रहा था। वो जांच हम कर रहे हैं। वो इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। वो भी इन्वेस्टिगेशन हम बाहर लाएंगे और आपको बताएंगे। ये नॉर्मल पेपर हैं। ये नोट जैसा पेपर नहीं है। ये A-4 जैसा पेपर है। वो दूर से दिखने में एकदम नोट जैसा दिखता है, लेकिन हाथ लगाने के बाद एक्सपीरियंस हैंड को पता चल जाता है कि ये नकली नोट है।"