Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

इंदौर में व्यक्ति की पिटाई करने वाला फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Madhya Pradesh: इंदौर में एक व्यक्ति की पिटाई करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर घूम रहे थे। पुलिस ने ये जानकारी दी। घटना लसूड़िया इलाके में रात करीब 1.30 बजे हुई। 

एक पुरुष और एक महिला सार्वजनिक स्थान पर घूम रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा। एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने बताया, "आरोपियों ने उनसे पूछा कि वे इतनी देर तक क्यों घूम रहे हैं और कहा कि वे इंदौर का माहौल खराब कर रहे हैं।" 

पुलिस ने बताया कि हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर ली। बीएनएस धारा 79, 204 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान लसूड़िया निवासी सुनील सिंह राजपूत और सुखलिया निवासी सत्यम भदौरिया के रूप में हुई है।