Breaking News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |   FIFA 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह     |   UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार     |   अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में धमाके     |   ईरान ने मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए     |  

अमृतसर में बंद पुलिस चौकी के पास 'धमाके जैसी' आवाज सुनी गई

 पंजाब के अमृतसर में पुलिस चौकी के पास जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। ये मामला पंजाब के अमृतसर जिले में फतेहगढ़ चूरियां रोड बाईपास का है। अमृतसर पुलिस ने ग्रेनेड के धमाके से इनकार करते हुए कहा कि घटना की जांच जारी है।

वहीं, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धमाके की सूचना मिलने के बाद हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा,"धमाके का असर ना के बराबर है। पहली नजर में ऐसा नहीं लगता कि विस्फोट हुआ है। हालांकि, हम आवाज आने की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।"