Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

महाराष्ट्र के रायगढ़ में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि, मुंबई से 110 किलोमीटर दूर रोहा कस्बे के धातव एमआईडीसी स्थित 'साधना नाइट्रो केम लिमिटेड' कारखाने में पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे विस्फोट हुआ था।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्गे ने बताया, ''रासायनिक संयंत्र के भंडारण टैंक में विस्फोट हुआ था।'' उन्होंने बताया कि भंडारण टैंक में विस्फोट होने से उस वक्त वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटनास्थल पर अभियान जारी है।