Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

छपरा जिले के मोतीराजपुर गांव के मदरसे में विस्फोट, दो घायल

बिहार में छपरा जिले के एक मदरसे में विस्फोट हो गया। जिले के मोतीराजपुर गांव स्थित एक मदरसा परिसर में विस्फोट से हड़कंप मच गया।

विस्फोट में मदरसे का छात्र 10 वर्षीय नूर आलम और मस्जिद के पुजारी मौलाना इमामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर गरखा थाना के पुलिस पदाधिकारी एसआई अमन अशरफ वहां पहुंचे, लेकिन पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले ही कुछ लोग दोनों घायलों को गाड़ी में लेकर चले गए।

पूछने पर आसपास के लोगों ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया है।