Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

पूर्व विधायक पारुल साहू बीजेपी में शामिल

मध्य प्रदेश के सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक पारुल साहू शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गईं।भोपाल में प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नेताओं का बीजेपी में स्वागत किया। 

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस के दिग्गज नेता, जो देश की सेवा करने के लिए पार्टी में शामिल हुए, आज निराश हैं। चरम बिंदु तब आया जब कांग्रेस ने भगवान राम का विरोध किया और कल उन्होंने ईद पर नमाज अदा की। एक तरफ वो राम का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ वो ईद मनाते हैं। ये दोहरापन नहीं चलेगा।"

उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव जीतेंगे और तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे। वहीं, बीजेपी में शामिल होने के बाद पारुल साहू ने कहा कि वो खुशी-खुशी अपने परिवार के पास लौट आई हैं। राज्य की 29 सीटों पर 19 अप्रैल से चार चरणों में मतदान होगा।