उत्तरकाशी में पिछले साल दीपावली के त्योहार के दिन सिलक्यारा सुरंग हादसा हुआ था, जिसके चलते सुरंग के अंदर फंसने से 41 श्रमिकों की दिवाली काली हो गई थी। हादसे के बाद कुछ ही श्रमिक काम पर लौटे। उनका कहना है कि आज भी उस दिन को याद कर उनकी रूह कांप जाती है। वह उस दिन को याद नहीं करना चाहते।
बता दें कि चारधाम सड़क परियोजना में यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किमी लंबी सिलक्यारा पोलगांव सुरंग में गत वर्ष दीपावली के दिन 12 नवंबर को तड़के 4-5 बजे उस समय भूस्खलन वाला हादसा हुआ था, जब श्रमिक रात की शिफ्ट खत्म कर दिवाली के दिन बाहर आने वाले थे। भूस्खलन के कारण सुरंग का मुंह बंद होने से 41 श्रमिक अंदर फंस गए थे। अंदर फंसने वालों में लखीमपुरखीरी उत्तरप्रदेश के मंजीत भी एक थे।
आज भी कांप जाती है रूह...सुरंग में फंस गई थी 41 जिंदगियां
You may also like
फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में भी लेंगे भाग.
असम के जोरहाट में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश.
खराब मौसम का असर, 8 विमान लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट, लखनऊ से जाने वाली 5 फ्लाइट लेट.
TMC नेता मदन मित्रा के कई ठिकानों पर ED की रेड, सरकारी भर्ती में रिश्वत लेकर नौकरी देने का आरोप.