Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

साइबर ठग भी रह गया हैरान...तंबाकू व्यापारी ने दिखाई ऐसी चालाकी

 

आगरा के एक तंबाकू कारोबारी शुक्रवार को समझदारी से डिजिटल अरेस्ट होने से बच गए। उन्हें साइबर अपराधी ने पुलिस अधिकारी बनकर काॅल किया था। कूरियर में ड्रग्स पकड़े जाने और 250 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसने का आरोप लगाकर धमकाया। वीडियो कॉल पर कारोबारी समझ गए। उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया। मामले में साइबर सेल में शिकायत भी की।

लोहामंडी निवासी अतुल कुमार का तंबाकू का थोक का व्यापार है। उनके पास बृहस्पतिवार को शाम सवा चार बजे काॅल आई। कहा कि वह फेडेक्स कूरियर सर्विस के हेल्पलाइन नंबर से बोल रहा है। एक कूरियर मुंबई से ताइवान भेजा गया है। उनका आधार कार्ड लगा है, इसमें ड्रग्स पकड़ी गई है।