Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्तीसगढ़ के बक्सर में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़, नौ नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मंगलवार को सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर जंगल में सुबह करीब 10.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे। नौ नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में 154 नक्सली मारे गए हैं।