Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर खत्म, मारे गए दोनों आतंकी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीती रात से जारी एनकाउंटर खत्म हो गया है. सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया है. वहीं एक सीआरपीएफ भी जवान भी मुठभेड़ में शहीद हो गया. कल भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया था.

कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में मंगलवार देर रात लगभग तीन बजे गांव में छिपे एक आतंकवादी द्वारा की गयी गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.