Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के लगी गोली

रुड़की में कोतवाली मंगलौर के नहर पटरी के पास नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौारान एक बदमाश के गोली लगी है। वहीं, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी है। 

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दोरान क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।