Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

J-K: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। पहाड़ी जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित जाफर वन में पुलिस और सेना द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।

इस बड़े वन क्षेत्र में अभियान सोमवार तड़के दो-तीन आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि ये आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े हुए हैं।

अंतिम जानकारी मिलने तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ जारी थी। किसी भी पक्ष के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।