Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

आंध्रप्रदेश में मतदान के दौरान हिंसा पर चुनाव आयोग गंभीर, तलब किए अधिकारी

आंध्र प्रदेश में गत सोमवार को हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हिंसा पर चुनाव आयोग गंभीर है. आयोग ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को 16 मई को दिल्ली कार्यालय तलब किया है.

आयोग के सूत्रों के मुताबिक राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समन जारी किया गया है. माना जा रहा है कि वर्ष 2019 के आम चुनावों की तुलना में इस बार चुनावी हिंसा ज्यादा हुई थी.

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) और विपक्षी दल दोनों ने एक-दूसरे पर हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया था.