Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Gujarat: वडोदरा के स्कूलों में ईको फ्रेंडली होली, पर्यावरण और पंरपराओं के संरक्षण का संगम

गुजरात के वडोदरा में प्रिंस अशोकराजे गायकवाड़ स्कूल और देवयानीराजे गायकवाड़ स्कूल में पर्यावरण के माकूल होली खेली गई और धुलेटी त्योहार मनाया गया। करीब 400 छात्र, टीचर और कर्मचारियों ने पानी, पर्यावरण और परंपराओं के संरक्षण का मजबूत संदेश दिया। यहां फूलों और जैविक रंगों के साथ त्योहार मनाया गया।

टीचर्स और कर्मचारियों के साथ छात्रों ने स्कूल में जगन्नाथ मंदिर और गंगेश्वर महादेव मंदिर के पास जैविक होली खेली। पारंपरिक कपड़ों में सजे छात्रों और टीचर्स ने फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को तिलक लगाया।

आयोजन में पारंपरिक पकवानों का जायका भी शामिल था। होलिका दहन से वातावरण को शुद्ध करने के लिए कपूर, लोबान और गोमूत्र जैसे आयुर्वेदिक उत्पादों का इस्तेमाल किया गया। 

दोनों स्कूलों के करीब 400 छात्रों, टीचर और कर्मचारियों ने हल्दी, लाल गुड़हल, लाल गुलाल, लाल चंदन और फूलों से बने रंगों से होली खेली। रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में सजे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश किया। साथ ही होली गीतों की धुन पर डांस किया।