Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दोबारा समन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हरियाणा लैंड स्कैम मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दूसरी बार समन जारी करते हुए आज यानी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. वाड्रा को इससे पहले 8 अप्रैल को भी तलब किया गया था, लेकिन वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे.

यह केस 1 सितंबर 2018 को तौरू निवासी सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर गुड़गांव के खेरकी दौला थाने में दर्ज किया गया था. इसमें रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर आरोप है कि उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की. शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2008 में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने गुड़गांव के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन को 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा और फिर कमर्शियल लाइसेंस मिलने के बाद उसे DLF को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया.