Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Assam: नागांव में बुकलिंग सूखने से नदी तल पर पड़ी बड़ी दरारें, 100 गांवों में खेती प्रभावित

असम के नागांव जिले की बुकलिंग नदी के सूखने से जिले के 100 से अधिक गांवों में खेती बंद हो गई है। किसानों का कहना है कि पिछले दो महीने से नदी में बिल्कुल पानी नहीं है। नदी सूखने से उसके तल पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गयी हैं।

बारिश नहीं होने और नदी के सूखने से खेत सूखे पड़े हैं और फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में किसानों के पास कमाई का कोई साधन नहीं बचा है। इससे पहले लगभग दो साल तक भारी बाढ़ की वजह से इलाके में खेती बर्बाद हो गई थी और लोगों के घर टूट गए थे। अब पानी की किल्लत ने लोगों के सामने समस्या खड़ी कर दी है।