Breaking News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |   FIFA 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह     |   UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार     |   अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में धमाके     |   ईरान ने मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए     |  

अगरतला रेलवे स्टेशन पर नशीली दवाओं का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

त्रिपुरा में रेलवे पुलिस ने मंगलवार को अगरतला रेलवे स्टेशन में एक पार्सल वैन पर छापा मारा। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के तस्करों सहित अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार के अमित कुमार श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेश के चिंटू यादव को गिरफ्तार किया गया है। बाकी सात, सभी त्रिपुरा से हैं। उनकी पहचान सुमन मिया, चुटन देब, अख्तर हुसैन, राजीब सूत्रधार, मजारुल इस्लाम, चान मिया और प्रसन्नजीत दास के रूप में की गई है। इस मामले में पुलिस ने अगरतला जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है और पूछताछ कर रही है।