उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बुलडोजर चलाना हर किसी के बसकी बात नहीं है।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, "आज ये लोग (समाजवादी पार्टी) अपना रंग बदलकर नए रूप में प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए फिर से आना चाहते हैं। बुलडोजर पर हर एक व्यक्ति के हाथ नहीं फिट हो सकते। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। बुलडोजर जैसी दृढ़ प्रतिज्ञा और क्षमता जिसमें हो वही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाग रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाते हैं।"
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ओमप्रकाश राजभर और राज्य मंत्री ब्रिजेश सिंह और अक्षय साहनी समेत कई मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
सोमवार को यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर अहम टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि था कि किसी का घर सिर्फ इसलिए नहीं गिराया जा सकता क्योंकि वो आरोपित है। अदालत ने ये भी कहा कि वो इस मुद्दे पर दिशानिर्देश बनाएगी जो पूरे देश में लागू होंगे।
UP: हर किसी के बस की नहीं है बुलडोजर चलाना: CM योगी
You may also like
तिरुपति में मां-बेटे की जोड़ी ने किया कमाल, एक साथ पास की 10वीं कक्षा की परीक्षा.
मई 2026 में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार, कुछ इलाकों में हीटवेव का खतरा: IMD.
जबलपुर हादसे में पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा-"अलर्ट के बावजूद....
जम्मू में पुल का हिस्सा गिरा, मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू जारी.