Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Himachal: भीषण ठंड भी नहीं तोड़ पाई हिम्मत, 4 दिन तक मालिक के शव के पास बैठा रहा बेजुबान

Himachal: हिमाचल प्रदेश के भरमौर में एक कुत्ता अपने 13 साल के मालिक के शव के पास चार दिनों तक बैठा रहा, जब तक कि बचाव दल वहां नहीं पहुंचा। कुत्ता भीषण ठंड और बिना खाने के पूरी तरह से थक चुका था। बचाव टीमों ने उसे जमा देने वाली ठंड में पीयूष कुमार के बगल में बैठा पाया।

पीयूष और उसका चचेरा भाई विक्षित राणा, कुत्ते के साथ भरमानी माता मंदिर की ट्रेकिंग पर गए थे, जहां दोनों कुछ रील्स बनाने वाले थे। 23 जनवरी से दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल रहा था। ड्रोन, सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया और आखिरकार दोनों के शव मिल गए।