Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

सांप के जहर से बने नशे में हुआ दिव्या का कत्ल

गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस समय उसके प्रेमी अभिजीत ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया, उस समय वह सूखे नशे के प्रभाव में था. यह सूखा नशा पंजाब में एक फार्म हाउस में पाले गए सांपों के जहर से तैयार किया गया था. यह फार्म हाउस अभिजीत के एक दोस्त का है. आरोपी अभिजीत के इस कबूनामे के बाद गुरुग्राम पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस समय अभिजीत पांच दिन की पुलिस हिरासत में है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच यूनिट सेक्टर 17 ए की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिंदर गुर्जर का करीबी है. बिंदर के सपोर्ट पर ही वह हिसार से आकर गुरुग्राम में होटल का कारोबार कर रहा है. उसने बताया कि करीब चार महीने पहले बिंदर गुर्जर ने ही जेल में मुलाकात के दौरान उसकी दोस्ती दिव्या से कराई. वहीं अब उसने बिंदर गुर्जर की हरी झंडी मिलने के बाद दिव्या की हत्या को अंजाम दिया है.