Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

हिमाचल: जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, खाली कराए गए कोर्ट परिसर, जांच जारी

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और नाहन की जिला अदालतों को बुधवार को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारी तुरंत हरकत में आए और शिमला, नाहन, कुल्लू और रामपुर की जिला अदालतों के परिसरों को खाली करा लिया गया। 

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक और खोजी कुत्तों के दस्ते तैनात कर दिए गए हैं और अदालत भवनों व आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी ने पीटीआई को बताया कि बुधवार को शिमला और रामपुर समेत कई जगहों पर अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे। उन्होंने बताया कि एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर मौजूद हैं। 

पुलिस ने बताया कि धमकी के बाद तुरंत परिसर खाली करा दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। एसपी गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस उन अन्य राज्यों के साथ समन्वय कर रही है जिन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थीं और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। हाल के महीनों में, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, हिमाचल प्रदेश सचिवालय और उपायुक्त कार्यालयों को भी इसी तरह की बम धमकियां मिली थीं। हालांकि, वे सभी अफवाहें निकलीं।