Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

पदोन्नति और तबादलों में देरी से नाराजगी, मांगों पर नहीं हुआ अमल

पदोन्नति और अंतरमंडलीय तबादलों में देरी नाराज राजकीय शिक्षक संघ ने आज से शिक्षा निदेशालय में धरने का एलान किया है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली के मुताबिक, मांगों पर शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी अमल नहीं हुआ। जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा धरना जारी रहेगा।

पैन्यूली ने कहा, 26 नवंबर को शिक्षा निदेशालय सभागार में शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। शिक्षा सचिव, सचिव वित्त, प्रमुख सचिव न्याय आदि की मौजूदगी में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षकों के वरिष्ठता विवाद के निपटारे व पदोन्नति के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की थी।