बिहार के रोहतास में गुरुवार को शादी के दौरान गांव वालों और दूल्हे पक्ष के मेहमानों के बीच हुए झगड़े में दुल्हन के 14 साल लड़के की मौत हो गई। शादी में डांस मंडली की महिलाओं को पैसे बांटने को लेकर विवाद हुआ। दिनारा पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि एक शादी समारोह के दौरान स्थानीय लोगों और बारातियों के बीच हुए झगड़े में एक 14 वर्षीय लड़का दुल्हन का भाई की मौत हो गई। मृतक के पिता संजय चौधरी के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि दुल्हन के भाई अभिमन्यु कुमार की चोटों की वजह से मौत हुई है। तीन अन्य का सासाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।