Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

झारखंड में 'दीदी कैफे' से महिलाओं को आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, सरकार की मजबूत पहल

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची के विकास भवन कैंपस में 10 महिलाएं मिलकर 'दीदी कैफे' संचालित कर रही हैं। ये सिर्फ एक रसोई नहीं, बल्कि झारखंड सरकार के महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम का बड़ा उदाहरण है।

झारखंड राज्य अजीविका संवर्धन सोसाइटी यानी JSLPS के जरिए इन दीदियों को प्रशिक्षण मिला। अलग- अलग संस्थानों में इन्हें बेकिंग, ग्राहक सेवा, बिजनेस प्लानिंग, हिसाब किताब से लेकर हर तरह की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही सरकार की तरफ से कम ब्याज दर पर लोन मिलने से दीदी कैफे बिजनेस अच्छा चलने लगा। पिछले 5 सालों से संचालित इस दीदी कैफे से इन महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है।

दीदी कैफे की थाली में सिर्फ खाना नहीं, बल्कि झारखंड के पारंपरिक व्यंजन की खुशबू है। धुसका, गुलगुला, चावल डूंगू, मड़ुआ से लेकर पारंपरिक मिठाइयां यहां परोसी जाती हैं।
दीदी कैफे से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा आयोजित मेलों में स्टॉल दिया जाता है, साथ ही सरकारी दफ़्तरों में भी थाली सप्लाई होती है। दीदी कैफे अब रांची की सीमाओं में नहीं बंधी, बल्कि प्रदेश सरकार इस मॉडल को दूसरे जिलों में प्रोत्साहित कर रहा है। छोटा सा कैफे बड़ी उम्मीद, न केवल महिलाओं को रोजगार दे रहा है, बल्कि सम्मान और पहचान भी मिल रहा है।