Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

वायनाड में हुआ विनाशकारी भूस्खलन, पहुंचे एक्टर मोहनलाल

केरल के वायनाड में एक्टर मोहनलाल ने सेना के कपड़े पहनकर रिलीफ कैंप का दौरा किया। मेप्पडी में शिविर का दौरा करने के बाद उनके भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करने की उम्मीद है।

वायनाड 30 जुलाई को विनाशकारी भूस्खलन की चपेट में आ गया था। अब तक कुल 210 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 85 महिलाएं, 96 पुरुष और 29 बच्चों के शव शामिल हैं। सरकार ने अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किये हैं।

राज्य सरकार ने मेप्पडी के पास लगभग 17 रिलीफ कैंप बनाए हैं, जहां मुंडक्कई में भूस्खलन से प्रभावित 707 परिवारों के 2,597 लोगों को रखा गया है। राज्य सरकार ने कहा है कि जिले भर में कुल 91 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 2,981 परिवारों के 9,977 लोग रहते हैं।