Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भोपाल: घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें, IMD ने मौसम को लेकर जारी की चेतावनी

भोपाल में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। इसका असर ये हुआ कि सड़कों पर ट्रैफिक काफी कम नजर आया। विजिबिलिटी इतनी कम थी कि दिन में भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कोहरे के साथ साथ सर्दी के कहर ने भी लोगों को परेशान किया। ज्यादातर लोग खुद को सर्दी से बचाने के लिए कई कपड़े पहने नजर आए।

सर्दी से निजात के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सर्द मौसम में गर्म चाय का लुत्फ भी लोगों ने उठाया। मौसम विभाग ने सोमवार को देश के मध्य भागों को प्रभावित करने वाली शीत लहर की स्थिति के बारे में आगाह किया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।