Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

जम्मू कश्मीर: कई हिस्सों में छाया घना कोहरा, तापमान शून्य से नीचे बरकरार

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार तड़के बढ़ी शीतलहर ने रोजमर्रा की जिदंगी को थाम दिया है। घने कोहरे की वजह से घाटी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घना कोहरा यात्रा कर रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है।

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। वहीं घने कोहरे की वजह से श्रीनगर हो या जम्मू दोनों ही शहरों में लोगों को रोजर्मरा के अपने जरूरी काम निपटाने में परेशानी आ रही है।

कश्मीर के कई इलाकों में बिजली की सप्लाई लगातार न होने की वजह से लोग ठंड से बचने के लिए कांगड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक मध्य कश्मीर में कोहरे जैसे हालात के साथ मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

कश्मीर घाटी इस वक्त चिल्लई कलां यानी सर्दी के सबसे मुश्किल 40 दिनों के दौर से गुजर रहा है। इस दौरान तापमान काफी गिर जाता है। चिल्लई कलां 31 जनवरी को खत्म होगा।