Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बसपा मुखिया मायावती की रैली की बढ़ी डिमांड

हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने कमर कस ली है. ऐसे में मायावती की रैलियों की डिमांड भी यहां बढ़ती जा रही है. बसपा ने कई जिलों में मायावती की रैलियों का कार्यक्रम तय करना शुरू कर दिया है. इसमें अम्बाला, पलवल, सिरसा और जिन्द शामिल है.

इन रैलियों की तारीख की घोषणा जल्दी ही होने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर में भी मायावती चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने का प्लान बना रही हैं. दरअसल, दोनों राज्यों में आजाद समाज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को कड़ी चुनौती दे कर रही है. जिससे कि दलित वोट बैंक में बटवारे की संभावना है. खासकर हरियाणा में बसपा इनेलो गठबंधन के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है.