Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

कार से दफ्तर नहीं आएंगे दिल्ली सरकार के कर्मचारी

दिल्ली सरकार के कर्मचारी अब अपनी कार से दफ्तर नहीं जा सकेंगे. यह फैसला खुद दिल्ली सरकार ने लिया है. दिल्ली सचिवालय जाने वाले कर्मचारी अपने वाहनों की जगह स्पेशल बस रूट से अपने ऑफिस जाएंगे. डीटीसी ने इसके लिए दिल्ली सचिवालय और आईपी मेट्रो स्टेशनों के बीच स्पेशल बस रूट की शुरुआत की है. इन बसों को काफी सुविधाजनक बनाया गया है.

राष्ट्रीय राजधानी में ईको फ्रेंडली सफर के लिए सड़कों पर वाहनों की संख्या को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने सचिवालय कर्मचारियों को अपने वाहनों के बजाय मेट्रो या बस से ऑफिस आने के निर्देश दिए गए हैं. अब कर्मचारियों को अपने दफ्तर के लिए मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करना होगा.