Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

दिल्ली CM रेखा गुप्ता कल जाएंगी स्वर्ण मंदिर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ सोमवार को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगी। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले में आयोजित तीन दिवसीय ‘गुरमत समागम’ के “भव्य और ऐतिहासिक” आयोजन की सफलता के बाद धन्यवाद देने के लिए यह यात्रा करेंगे।

रेखा गुप्ता ने लाल किले में आयोजित ‘गुरमत समागम’ की “असाधारण सफलता’’ को “गुरु साहिब की कृपा’’ बताते हुए कहा कि कार्यक्रम से कुछ दिन पहले हुए एक आतंकी घटना से उपजे भय के माहौल के बावजूद धार्मिक आयोजन में छह लाख से अधिक श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के शामिल हुए।उन्होंने कहा कि स्वर्ण मंदिर की उनकी यात्रा केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि गुरु परंपरा के प्रति गहरी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है।