Breaking News

NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |   महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |  

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi AQI: दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला, राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 261 दर्ज किया गया, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है और ये पिछले दिन के 290 से कम है, जैसा कि सीपीसीबी के आंकड़ों में दिखाया गया।

हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा विकसित समीर ऐप के अनुसार, आनंद विहार 415 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में था, जो राजधानी के सभी निगरानी स्टेशनों में सबसे अधिक है।

राजधानी के सात स्टेशनों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ दर्ज किया गया, जबकि बाकी के स्टेशन ‘खराब’ श्रेणी में रहे। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का स्तर 57 प्रतिशत रहा, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह के समय धुंध और दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है।