Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

कर्ज में डूबे कारोबारी ने रची खुद की मौत की झूठी कहानी, सात दिन बाद किया सरेंडर

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रहने वाले एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया है। तकरीबन सात दिन पहले इस कारोबारी की कार नदी से बरामद हुई थी, जिसके बाद ये खबर फैल गई कि विशाल की मौत हो गई। इस बड़ी साजिश पर से पर्दा तब उठा जब विशाल महाराष्ट्र के एक थाने में पहुंच गया।

सारंगपुर पुलिस (जहां कार नदी में मिली थी) ने बताया कि विशाल सोनी ने कबूल किया है कि कारोबार में नुकसान के कारण वो कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज से बचने के लिए उसने अपनी गुमशुदगी का नाटक रचा था।

सारंगपुर के एसडीपीओ अरविंद सिंह ने बताया,"हमने विशाल के पिता और उसके दो भाइयों से पूछताछ की, तो उनके बयानों में विरोधाभास मिला। हमने उनके कॉल डिटेल और सारंगपुर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और नतीजा निकाला कि विशाल नदी में नहीं गिरा था। परिवार पर दबाव बनाया गया तो हमें अहम सुराग मिले। इसी दौरान लापता विशाल महाराष्ट्र के फरदापुर थाने में सामने आ गया।"

पुलिस ने बताया कि सोनी ट्रकिंग और ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था और बैंकों और अन्य लोगों का करीब 2.4 करोड़ रुपये का कर्जदार था। एसडीपीओ ने कहा, "सारंगपुर से लौटते समय उसने अपनी कार नदी में धकेल दी ताकि लोग समझें कि उसकी मौत हो गई है और जो कर्ज था, वह वसूल नहीं हो पाएगा।"