Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

बेंगलुरू टेक समिट 2024 में डेलिबो स्मार्ट स्टोरेज सॉल्यूशंस

बेंगलुरु टेक समिट 2024 में चेन्नई की कंपनी डेलिबो ने अपने इनोवेटिव स्मार्ट पार्सल और स्टोरेज लॉकर का अनावरण किया। इन अत्याधुनिक लॉकरों को पार्सल हैंडलिंग और सेल्फ-स्टोरेज में क्रांति लाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये सुरक्षित और सुविधाजनक समाधान देता है।

डेलिबो के प्रतिनिधि विवेक ने कहा, "हम स्मार्ट पार्सल स्टोरेज लॉकर कंपनी से हैं। हम चेन्नई बेस्ड हैं और यहां बेंगलुरू टेक समिट में आए हैं। ये सेल्फ स्टोरेज के लिए स्टोरेज लॉकर है। इसका इस्तेमाल पार्सल पाने और भेजने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल घरों, आईटी दफ्तरों, आईटी पार्कों, अस्पतालों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों जैसी जगहों पर होता है। ये काफी उपयोगी है।"

ये लॉकर पैकेज और निजी सामान पाने और रखने का कुशल तरीका उपलब्ध कराता है। विवेक ने बताया, "उदाहरण के लिए अगर घर में लोग ऑनलाइन डिलीवरी से पैकेज पाना चाहते हैं, तो अपने दरवाजे पर लेने के बजाय लॉकर में ले सकते हैं। मान लें कि वे बाहर हैं या ऑफिस में बैठक में व्यस्त हैं। और अगर दफ्तर में डेलीबो है तो काम के समय परेशान होने के बजाय, पैकेज को लॉकर में रखा सकता है।"

डेलिबो के स्मार्ट लॉकर उपयोगकर्ता के अनुकूल टच स्क्रीन इंटरफेस, मोबाइल ऐप और मजबूत छेड़छाड़-प्रूफ स्टेनलेस स्टील से लैस हैं। सीसीटीवी निगरानी और बैटरी बैकअप जैसी सुविधाएं बिजली कटौती के दौरान भी निर्बाध काम करती हैं। डेलिबो का लक्ष्य आर्किटेक्ट्स और बिल्डरों के साथ सहयोग करके स्मार्ट लॉकरों को आधुनिक परियोजनाओं में इस्तेमाल करना है, जिससे वे भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के लिए जरूरी सुविधा बन सकें।