Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

श्रीनगर में ठंड बढ़ने से डल झील जमी

जम्मू-कश्मीर में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार कश्मीर में शीत लहर की स्थिति तेज हो गई है क्योंकि न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया है, जिससे डल झील सहित कई जल स्रोत, झीलों के साथ प्रसिद्ध डल झील के अंदरूनी किनारे जम गए हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था. अधिकारियों ने बताया कि ठंड के कारण शहर के कई इलाकों और घाटी में अन्य जगहों पर पानी की आपूर्ति लाइनें जम गई है. स्कीइंग के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान पिछली रात के बराबर ही शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जो पिछली रात के शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे था. पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोनिबल घाटी में सबसे ठंडा स्थान था, जहां पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. इसके अलावा कश्मीर के प्रवेश काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे था. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है, साथ ही 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है. हालांकि, घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है और आने वाले दिनों में कई स्टेशनों पर शीत लहर का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल सकता हैं.