Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बंगाल की खाड़ी में मिचौंग चक्रवात की हलचल, IMD ने जारी किया अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। तूफान की आशंकाओं के बीच सैकड़ों एनडीआरएफ कर्मचारी कांचीपुरम जिले में पहुंचे। तूफान की वजह से तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों और आंतरिक हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है,जिसे लेकर जिला प्रशासन की तरफ से अलग-अलग विभागों के समन्वय से सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। कांचीपुरम में पहुंचे एनडीआरएफ के जवानों को तीन समूहों में बांटा गया है। चक्रवात मिचौंग के आने से भूस्खलन की आशंकाओं को लेकर भी टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

नागापट्टिनम जिले में रविवार सुबह 12 फीट तक ऊंची लहरें और समुद्र में तूफान देखा गया। कडुवैयारु में बाढ़ की वजह से नागपट्टिनम में खड़ी 50 लाख कीमत की नाव और मछली पकड़ने के उपकरण वाली फाइबर नाव क्षतिग्रस्त हो गई।