Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस विश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

Bihar: पटना जिले के मसौढ़ी में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात अपराधी परमानंद यादव के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से उसकी बाइक और एक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पटना शहर के एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया, “संदिग्ध का नाम प्रमानंद यादव है, जो झारखंड के लातेहार का निवासी है। अभी तक पता चला है कि उसका संबंध राहुल सिंह गिरोह से है और माना जा रहा है कि इस गिरोह का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी है। फिलहाल पुलिस बिश्नोई गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।"