Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

Bihar: हाजीपुर में ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, एनडीपीएस मामले में 2012 से थी तलाश जारी

एआरएससी/क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को बिहार के हाजीपुर में अंतरराज्यीय ड्रग माफिया रविंदर कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। उसकी 2012 से एनडीपीएस के मामले में तलाश थी।  क्राइम ब्रांच को तकनीकी निगरानी के जरिये इनपुट मिला कि आरोपित रविंदर कुमार चौधरी, हाजीपुर के बाहरी इलाके में रह रहा है। 
 
टीम हाजीपुर पहुंची और गोपनीय पूछताछ कर आरोपित रविंदर कुमार चौधरी के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस के मुताबिक आरोपित उत्तरी बिहार का कुख्यात और सक्रिय "ड्रग माफिया" है और देश के कई राज्यों में गांजा सप्लाई करता है। 

पूछताछ के दौरान आरोपित ने माना कि वो अपने सहयोगियों के जरिये दिल्ली में गांजा सप्लाई कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद सहयोगी फरार हो गए हैं। आरोपित रविंदर कुमार चौधरी का जन्म 1972 में बिहार के वैशाली में हुआ था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। वो खुद को मोबाइल फोन सप्लायर बताता है।