कर्नाटक के बेंगलुरू में क्राइम ब्रांच ने रेव पार्टी के दौरान छापा मारा और 'एक्स्टसी' (एमडीएमए) और कोकीन जैसी प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की। खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार-रविवार की रात इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास फार्महाउस पर चल रही रेव पार्टी के दौरान क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की।
पार्टी में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें 25 से ज्यादा युवतियां थीं। इसके अलावा पार्टी में कुछ मॉडल और अभिनेता भी थे। फार्महाउस पर खड़ी एक कार में आंध्र प्रदेश के विधायक का पास मिला। इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।