महाराष्ट्र के मुंबई में सरफिरे आशिक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला करके उसे मार डाला. हैरानी की बात तो ये थी कि उसने सरेआम हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. लेकिन किसी ने भी उस लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की. सनकी प्रेमी उस पर रिंच से वार करता रहा. लोग तमाशबीन बने रहे. इस बीच दो युवकों ने थोड़ी हिम्मत जरूर दिखाई, लेकिन आरोपी के सिर पर इस कदर खून सवार था कि वो उन्हें भी रिंच दिखाकर डराने लगा. इसलिए दोनों युवक भी पीछे हट गए.