Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

सनकी आशिक! लड़की से रेप की कोशिश, इनकार पर मारी गोली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मनचलों ने 17 साल की छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की. छात्रा ने इसका विरोध किया तो उन्होंने छात्रा के पेट में गोली मार दी. घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

छात्रा के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सन्तकबीरनगर जिला के धनघटा चौराहा के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है. वह रोज की तरह उस दिन भी कोचिंग पढ़ने के लिए गई. महुली के खजुरिया का रहने वाला राहुल यादव उससे एक तरफा प्रेम करता था. उसने कई बार छात्रा के साथ अप्रत्यक्ष तौर पर छेड़खानी करने की कोशिश की. छात्रा हमेशा उसका विरोध करती थी, लेकिन वह उसकी एक भी नहीं मानता था. घटना के दिन भी वह धनघटा चौराहे पर अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर अपने साथियों के साथ पहुंचा था.