देश के वस्तु निर्यात में दो महीने की गिरावट के बाद सितंबर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। सिंतबर में निर्यात 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 34.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं व्यापार घाटा कम होकर 20.78 अरब डॉलर रह गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में आयात 1.6 फीसदी बढ़कर 55.36 अरब डॉलर हो गया, जो सितंबर, 2023 में 54.49 अरब डॉलर था।
समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) 20.8 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।अगस्त में ये 10 महीने के उच्चतम स्तर 29.65 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया था। भारत के वस्तु निर्यात में अगस्त माह में सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत और जुलाई में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में निर्यात एक प्रतिशत बढ़कर 213.22 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 6.16 प्रतिशत बढ़कर 350.66 अरब डॉलर रहा। वित्त वर्ष की पहली छमाही में व्यापार घाटा 137.44 अरब डॉलर रहा। सोने का आयात सितंबर में बढ़कर 4.39 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये 4.11 अरब डॉलर था।
देश का निर्यात सितंबर में मामूली बढ़ोतरी के साथ 34.58 अरब डॉलर पर
You may also like
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीषण जंगल की आग, आग बुझाने में जुटी टीमें.
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.
गोवा अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और सिंगापुर में 1,023 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क.