Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

उधमपुर में बना देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र

भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मंतलाई गांव में बनाया गया है। जल्द ही इसे राष्ट्र के नाम कर दिया जाएगा। 

नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से बना ये अंतर्राष्ट्रीय योग केंद्र 56 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इसमें ईको-हट, हेलीपैड, बिजनेस कन्वेंशन सेंटर, स्विमिंग पूल और मेडिटेशन के लिए सेंटर बनाए गए हैं।

योग केंद्र में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के टूरिस्ट की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। माना जा रहा है कि इससे इलाके में टूरिस्टों का आना-जाना और बढ़ जाएगा।

ये योग केंद्र टूरिज्म के विकास के लिए स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। इसका निर्माण हिमालयी योग और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत किया गया है।