हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। शिमला, सोलन और मंडी समेत कई जिलों में सुबह से ही जोरदार बारिश है।
मौसम विभाग ने राज्य में "ऑरेंज" अलर्ट जारी किया है। शिमला में दिन भर रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और शिमला में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।