Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

J-K: राजौरी में लगातार बारिश से कई इलाको में जलभराव, घरों को नुकसान और यातायात बाधित

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सोमवार सुबह लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लोगों के रोजमर्रा के काम पर भी असर पड़ा।

वहीं, जिले के कोटरंका उप-खंड के पंजनारा गांव में भूमि धंसने से घरों को हुए नुकसान के कारण कई परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मुआवजे का भी आश्वासन दिया है।

इस बीच, मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के लिए मंगलवार तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राजौरी के अलावा जम्मू, रियासी, उधमपुर और पुंछ समेत कई जिले हाई अलर्ट पर हैं। वहीं, संवेदनशील इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।