Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हिमाचल: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शिमला समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने शिमला के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को अब भूस्खलन की चिंता सताने लगी है।

20 जून को मानसून के आने के बाद से हिमाचल प्रदेश में 2,007 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अचानक बाढ़ आने से जुड़े 58, बादल फटने से 30 और बड़े भूस्खलन से जुड़े 54 हादसों में सड़कों, बुनियादी ढांचे, घरों और होटलों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में एक जून से 11 अगस्त तक 509 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है जो सामान्य से 10 फीसदी अधिक है। सामान्य बारिश 463.5 मिलीमीटर होती है।